हादसा : चम्बा मे अल्टो कार का accident पटवारी की मौत

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लगेरा-सलूणी चम्बा सड़क मार्ग पर एक आल्टोकार दुर्घटनाग्रस्त होने से   राजस्व विभाग के पटवारी की मौत हो गयी , ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी लुढ़क कर पेड़ों में जा फंसी। लोगों ने रस्सी के सहारे गाड़ी को निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक भांदल पटवार सर्कल में पटवारी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान परस राम पुत्र लोभी राम निवासी चंद्ररूढ़ डाकघर किहार के रूप में हुई है। 


Spaka News