Himachal Pradesh Election 2022: AAP ने हरजोत सिंह बैंस को बनाया हिमाचल का नया प्रभारी

Spaka News

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार (14 अक्टूबर) को बड़ी नियुक्ति की है. आम आदमी पार्टी ने हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) को हिमाचल प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है. हरजोत सिंह बैंस पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. शुक्रवार को ही चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है. 

हरजोत सिंह बैंस ने अपनी नियुक्ति को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया. उन्होंने ट्वीट किया कि, “धन्यवाद अरविंद केजरीवाल सर, हमेशा मुझ पर भरोसा करने के लिए, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य, भारत को दुनिया में नंबर 1 देश बनाने के आपके सपने को पूरा करने के लिए, अपना सब कुछ देना है.” 

जानिए हरजोत सिंह बैंस के बारे में 

हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 में आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी. वह वर्तमान में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पंजाब के इतिहास में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. 


Spaka News