आज का राशिफल 28 अगस्त 2021 Aaj Ka Rashifal 28 August 2021 :शनिवार के दिन इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। ज्योतिष में शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि देव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। शनिदेव रंक को भी राजा बना सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

व्यवसायियों को आज आर्थिक लाभ कम होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नए काम की शुरूआत न करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करने में काफी समय निकल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जोखिम न लें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहेगा। आज आप नया काम कर सकते हैं। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। रूका धन प्राप्त होगा। पैर या पीठ के दर्द से परेशान हो सकते हैं। नशापान न करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का आपका दिन भागदौड़ वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। नुकसान हो सकता है। आर्थिक परेशान दूर हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। शिक्षक प्रसन्न रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। काराेबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।  नई योजना में निवेश कर सकते हैं। लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपको क्रोध से बचना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है।सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें। किसी की बातों में आकर कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। जोखिम लेकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।  

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। मान सम्मान मिल सकता है। अपनी लगन से धन अर्जित करेंगे।अधूरे काम पूरे होंगे। नया अनुबंध हो सकता है। आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। विवाह की बात चल सकती है। आज एक साथ कई काम कर सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

व्यापार ठीक चलेगा। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानी सामने आ सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम लेने से बचें। सट्टा, जुआ जैसे बुरे काम से दूर रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन सेलिब्रेट कर अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। आप सभी काम कामयाब होंगे। बेवजह का खर्च हो सकता है। समाज से  जुड़े काम करेंगे।  घर परिवार के लोगों का ध्यान रखें। महिला वर्ग से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। बच्चों के साथ दिन  बिताएं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

नए अनुबंध होने की संभावना है।  सामाजिक सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपको पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। आज आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें। समय पर जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

जल्दबाजी में आज किसी प्रकार के फैसले न लें। नई कारोबारी योजना शुरू कर सकते हैं। अपने काम की जगह पर किसी से विवाद न करें। आपको नुकसान हो सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकता है। जोखिम न लें। अनजान लोगों से सावधान रहे। शत्रुपक्ष सक्रिय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारी आज कुछ दिक्कत से जूझ सकते हैं। आपको यात्रा का माैका मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। शत्रु की पस्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।  प्रभु की आराधना करें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में 30 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 10 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

Spaka Newsहिमाचल में मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ऊना, बिलासपुर, […]

You May Like