आज का राशिफल मंगलवार 23 मार्च 2021 Aaj Ka Rashifal 23 March 2021

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मेष

आज आपके अंदर  जोश और उत्साह रहेगा। दूसरों की मदद करने के विचार मन में आएंगे। गलतियां ढूंढने  वाले  लोगों के साथ उलझनें से बचें । आपको या परिवार के किसी सदस्य को सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। अपने खर्च को नियंत्रित करना होगा । जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृषभ

आज विचारों व भावनाओं का नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। आज अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं। आज किसी भी दस्तावेज के ऊपर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। किसी जान पहचान वाले व्यक्ति से सावधान रहें। कुछ नुकसान होने की आशंका है। छात्रों को सफलता मिलेगी। नए सौदे होंगे। प्राप्त होगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन

आज आप कौशल का प्रयोग करते हुये अपनी हर समस्या को दूर कर लेंगे। छात्रों का पढ़ाई-लिखाई में अच्छा मन नहीं लगेगा। आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड सकता हैं । घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा। कुछ बड़ी चिंता दूर होगी। अपने परिवार के साथ रहें और खुशियां बांटें। आपको जीवन में निराशा से संघर्ष करने के लिए आत्मविश्वास लाना होगा।

कर्क

अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें। वाणी पर काबूू रखना होगा।शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढेगी। आज आपके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। बडों की सेवा करने से संतुष्टि मिलेगी। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा।युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा।

सिंह

आप अपने परिचितों पर खर्च करेेंगे ।  आज आप मौजमस्ती के मूड में अधिक रहेंगे। अस्वास्थ्यकर जीवन शैली में बदलाव लाने का प्रयासकरें। आपके लंबित कार्य और परियोजनाओं के पूरा होने के संकेत दिखाई देंगे। आप अपने करीबी लोगों के साथ आज मिल सकते है।  आपका कोई सहयोगी अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग सकता है। कार्यस्थल पर कामयाबी मिलेगी

कन्या

आपकाे किस्मत का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक रहेगी।  आज अपने माता-पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेग। अनावश्यक कार्यों में समय बिता सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। नए सौदे होंगे।

तुला

स्वास्थ्य को लेकर काफी दिनों से चल रही परेशानियां आज कम होगी । दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।  आज आप एक जिम्मेदार इंसान के रूप में सबके सामने आएंगे । मित्रों से मुलाकात होगी। आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे।

वृश्चिक

छात्रों के लिए आज का दिन का दिन ठीक नहीं है। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपके व्यवहार में क्रोध देखने को मिलेगा। अपनी सोच में एक जरुरी बदलाव लाएं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कामकाजी लोगों को तरक्की की सूचना मिलेगी। पूर्व के लंबित कार्य आगे बढ़ेंगे। दिनभर व्यस्त रहेंगे। कुछ बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

धनु

आज के दिन आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। किसी तरह का अनर्गल आरोप आपके ऊपर लग सकता हैं । परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल मिलेगाा।आप मजबूत विचार और आशा से पूर्ण हैं। आपमें अभी भी अच्छी परियोजना को पहचानने की क्षमता  है। इसके कारण आप केवल उन्ही परियोजनाओं में निवेश करेंगे जो भविष्य में काफी फायदेमंद साबित होंगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। 

मकर

आज आपको  मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पडेगा। प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। सेहत के प्रति सचेत रहे। आप अपने माता-पिता या बहन-भाइयों के साथ भी वक्त बिता सकते हैं । आज का दिन अपने व्यवसायिक गतिविधियों में परिवर्तन लाने का  है। अपने आप को तनावमुक्त रखें ।

कुंभ

आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको इसका ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें।  स्वभाव में क्रोध की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण विपरीत परिस्थतियां उत्पन्न होंगी। आपके लिए कार्य क्षेत्र में बाधाएं पैदा होंगी। आज का दिन अपने प्रयासों को तेज करने का है । आज यात्रा पर जा सकते हैं। किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।

मीन

भाग्य आपको पूर्ण रूप से सहयोग करेगा। आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है। इस पर नियंत्रण यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है । अनजान लोगों से सावधान रहें। जरूरी लेनदेन में कुछ बाधा आ सकती है। विरोधि सक्रिय रहेंगे। आज मित्रों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, बुधवार, 24 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Spaka Newsफाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, बुधवार, 24 मार्च 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी […]

You May Like