आज का राशिफल 17 मई 2021 Aaj Ka Rashifal 17 May 2021: इन्हें होगा फायदा

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान महादेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। सोमवार 17 मई 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में । किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

मेष राशिफल 17 मई 2021

आज के दिन कुछ चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। इसके चलते आप परेशानी बढ़ेगी। हालांकि परिजनों का साथ मिलने से आपको राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। आज कहीं घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। बुजुर्गों को सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या का हल निकलेगा। 

वृषभ राशिफल 17 मई 2021

आज आपको ज्यादातर कामों में कामयाबी मिलेगी।कर्ज की रकम आसानी से वापस मिल सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। बेवजह खर्च करने से बचें। आपको नुकसान पहुंचाने की विरोधियों की कोशिश नाकाम रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।लाइफ पार्टनर के साथ आज आप इन्जाय करेंगे। परिवार को घुमाने के लिए लेकर जाएं। पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों के साथ सार्थक चर्चा होगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

मिथुन राशिफल 17 मई 2021

आज आपकी बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। अनजान शख्स आपको हानि पहुुंचाने का कोशिश कर सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुरतापूर्वक व्यवहार करें। परिजनों की मदद मिलेगी। व्यवसायियों को निवेश के नए मौके मिलेंगे। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन बेहद खुशनुमा साबित हो सकता है। घूमने के लिए जाएंगे।  

कर्क राशिफल 17 मई 2021

आज का दिन मिला जुला रहेगा। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। तनाव में रहेंगे।  कानूनी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। लाइफ पार्टनर की बात को मानें। सामाजिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  किसी कार्य के सिलसिले में आज आप यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन सावधानी के साथ करें। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। जमीन खरीद सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। कारोबार में प्रगति होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

सिंह राशिफल 17 मई 2021

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। तनावरहित महसूस करेंगे।  विरोधियों से दूर रहने का प्रयत्न करें। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है । कार्य को लेकर की गई यात्रा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ज्यादा खर्च हो सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में मधुरता रहेगी। जोखिम न लें। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। आपकी तरक्की हो सकती है।

कन्या राशिफल 17 मई 2021

आज का आपका दिन शानदार रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बिखरेगी। युवा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है। आप  लाइफ पार्टनर को खुश रखें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संबंधियों से आपका रिश्ता बेहतर होगा। आज आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपरिचितों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशिफल 17 मई 2021

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। अच्छे कामों में खर्च करेंगे।  काम के सिलसिले में की गई यात्रा के बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके कार्य में तरक्की होगी। पदोन्नति मिलेगी।  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दिक्कतों से भरा रह सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें। संबंधियों का घर में आगमन हो सकता है। नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बना सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल 17 मई 2021

आज आपको किसी जरूरी काम के सिलसिले में  दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक हालत सुधरेगी।  अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नए सौदे हो सकते हैं। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्य करेंगे।

धनु राशिफल 17 मई 2021

आज किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। छात्रों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आफिस में किसी सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है। आज मित्रों की मदद मिलेगी।  आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से बीतेगा।  धन लाभ हो सकता है। आज किसी को उधार न दें। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टालने का प्रयास करें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आज अचानक किसी जरूरी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशिफल 17 मई 2021

आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। परिवार काम को लेकर दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आज विरोधियों से सावधान रहें। घर में कुछ आयोजन हो सकता है। आपको आज सावधान रहना होगा, कोई आरोप लगा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी योजना में निवेश करने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

कुंभ राशिफल 17 मई 2021

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कुछ दिनों से जिन बातों को लेकर आप परेशान हो रहे है, वह समस्या आज दूर हो सकती है। धन लाभ होगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। मानसिक स्थिति को बेहतर रखने के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। लाइफ पार्टनर को आप आज कोई उपहार दे सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। सेहत को लेकर खर्च होगा।

मीन राशिफल 17 मई 2021

आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य  को लेकर सावधान रहें। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। बाहर की चीजें खाने पीने से बचें। आज आप अपने मनमाफिक सामान की खरीदी कर सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। निवेश के मौके मिलेंगे। नशापान से दूर रहें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। लेनदेन ठीक रहेगा। ऋण की रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस शख्स ने किया 'इलेक्ट्रिक नेब्युलाइजर मास्क' का किया आविष्कार, देखें तस्वीरें

Spaka Newsहैदराबाद। कोरोना के इस मुश्किल दौर में जहां देश के जरिए बड़ी संख्या में कोरोना के मरीजों को बचाने के लिए दवाओं से लेकर ऑक्सीजन सांद्रता तक सब कुछ खरीदा जा रहा है। कुछ ही दिन पहले तेलंगाना से एक बेरोजगार स्नातक एक दिलचस्प मुखौटा लेकर आया है। मास्क को ‘इलेक्ट्रिक […]

You May Like