आज का राशिफल 11 जुलाई 2021, Aaj Ka Rashifal 11 July 2021: ये जातक किसी के बहकावे में न आएं, जानिए किन्हें मिलेगी कामयाबी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 11 जुलाई 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। आज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। आज सकारात्मकता ज्यादा रहेगी।छात्रों को लाभ होगा। समय पर कार्य पूरे कर पाएंगे। दफ्तर सहयोगियों के साथ मधुरता रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। नए विचार आएंगे। धन लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। रिश्तेदारों से  मुलाकात होगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। चुनौतियों का बखूबी मुकाबला कर पाएंगे। आपके शासकीय कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। सेहत का ख्याल रखें। प्रभु की आराधना करें। मानसिक शांति मिलेगी। निवेश को फिलहाल टाल दें। पदोन्नति और तबादला हो सकता है। संभलकर खर्च करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज जोखिम न लें। शत्रुओं से सावधान रहें।  अनजान लोगों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। कोई आपके सरल स्वभाव का फायदा उठा सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा खर्च हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश कर सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहें। योग आदि व्यायाम करें। खानपान में लापरवाही न करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आपको मित्रों से लाभ होगा। घूमने के लिए जाएंगे। पारिवारिक आयोजन होंगे। कार्यों में  सफलता मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। आपकी आर्थिक समस्या का हल होगा। युवाओं के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी का ख्याल रखें। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के मौके मिल सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई॔ में मन लगेगा। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकती है।  आज जीवनसाथी भरपूर सहयोग मिलेगा।  नया काम शुरू कर सकते है। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। परिवार की स्थिति बेहतर होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। हर किसी पर भरोसा न करें। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। पैतृक मामले लंबित रहेंगे। 

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

अनजान लोगों की वजह से आपको हानि हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको सतर्क रहना होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आज आपको आवश्यक काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। दंपत्ति धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। सेहत अच्छी रहेगी। जोखिम न लें। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज ज्यादातर काम पूरे जाएंगे। आलस्य न करें। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। आपका कार्य आसानी से पूरा है। सामाजिक जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे। आज मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। धार्मिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ होगा। दिन भर सकारात्मक रहेंगे।  

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज परेशानियों में बीत सकता है। जोखिम वाले कार्य करते समय लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ दिन बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। यात्रा करने के दौरान अनजान लोगों के संपर्क में न रहें। शत्रु शांत रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।  युवाओं को कामयाबी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज शुभ सूचना मिलेगी। घर-परिवार में कुछ आयोजन हो सकते हैं। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज आपका खर्च ज्यादा होगा। कुसंगति से हानि हो सकती है। किसी के बहकावे में आकर अपने परिवार के लोगों पर संदेह न करें। जुआ, सट्टा, लाटरी जैसे व्यसनों से दूर रहें। नुकसान की आशंका है। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। कर्ज को टालें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज पाजिटिविटी से भरपूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत ठीक रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी योजना फलीभूत होने की संभावना है। आपका आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।  

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज खर्च ज्यादा होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। मासिक बजट बिगड़ सकता है। तनाव दूर करने के लिए ईश्वर की आराधना करें। कठिन परिस्थिति निर्मित हो सकती है। किसी मित्र की मदद से आपका राहत मिल सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी की बातों में न आएं। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। लेनदेन से जुड़े कार्य सावधानी से करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

बोलचाल पर नियंत्रण रखें। किसी के साथ तनाव हो सकता है। अपरिचित लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें। खर्च सावधानी से करें। दफ्तर का माहौल सामान्य रहेगा। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। प्रसन्ता के क्षण आएंगे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गद्दी और गुज्जर कल्याण बोर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Spaka Newsचंबा:  धर्मशाला में 14 जुलाई को होने वाली गद्दी  और गुज्जर कल्याण बोर्ड की बैठक को मध्य नजर रखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गद्दी और गुर्जर कल्याण बोर्ड से जुड़े  विकासात्मक कार्यों […]

You May Like