Aaj Ka Rashifal 11 August 2021 आज का राशिफल 11 अगस्त 2021 : इन राशि वालों के लिए खास है बुधवार का दिन, मिलेगा शुभ समाचार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

श्रावण शुक्ल पक्ष – तृतीया तिथि, आज भद्रा की स्थिति बन रही है। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही शिव योग निर्मित होगा। चंद्र का गोचर दोपहर 3.22 पीएम तक सिंह राशि पर तत्पश्चात कन्या राशि पर होगा। जानिए आज बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की विशेष कृपा किन जातकों पर होगी। आइए यहां जानते हैं। बुधवार 11 अगस्त 2021 के राशिफल के बारे में…

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आप किसी काम के नहीं होने से चिंतित रहेंगे। रिश्तेदारों के यहां से अप्रिय खबर मिल सकती है। नया काम शुरू करने के पहले अच्छी तरह वि‍चार कर लें। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दफ्तर में तनाव बढ़ सकता है। आमदनी में निश्चितता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी के बहकावे में आकर विवाद न करें। खानपान का ध्यान रखना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए काम से लाभ होगा। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सगे संंबंधियों का आगमन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जोखिम वाले कार्य के दौरान सतर्क रहें। परिवार और समाज में पूछ-परख रहेगी। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा। दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन में बीतेगा। अनजान लोगों से बचकर  रहें। कारोबार में घाटा हो सकता है। किसमित्र के सहयोग से काम पूरा होगा। परिवार में विवाद संभव है। नौकरी में बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य के प्रति रूझान रहेगा। प्रतिष्ठा मिलेगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दंपत्ति घूमने जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्च अधिक हो सकता है। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। पदोन्नति के अवसर आएंगे। तनाव दूर होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर में कार्यक्रम होंगे। मनमाफिक भोजन करने के अवसर मिलेगा।  छात्रों को कामयाबी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। नशापान न करें। कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कत हो सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन दिक्कतों वाला हो सकता है। कुंसगति से हानि होगी। जुआ, सट्टा जैसे व्यसनों से दूर रहें। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी दिक्कत से मुक्ति मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आपकी मुलाकात रिश्तेदारों से होने की संभावना है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ईश्वर की आराधना करना से शांति मिलेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज खर्च ज्यादा होगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। पैतृक मामले उलझ सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। पुरानी बीमारी सामने आ सकती है।  आर्थिक‍ स्थिति गड़बड़ा सकती है। कुसंगति के चलते नुकसान होने की आशंका है। किसी भी मित्र के उकसाने में न आएं। सहनशीलता में कमी होगी। कोई भी जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। युवाओं को नौकरी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। निवेश को टालें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपको सावधान रहना होगा। धन लाभ होगा। किसी मित्र की मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों का किसी से विवाद हो सकता है। अज्ञात लोगों से भय रहेगा। जीवनसाथी के सेहत की चिंता रहेगी। आज शारीरिक कष्ट से काम प्रभावित होंगे।। सुख के साधन जुटेंगे। खुशखबरी मिलेग। नई योजना बनेगी। दिनचर्या में सुधार होगा। रिश्तेदारों की मदद करने के मौके मिलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपका तनाव दूर होगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। फायदा होगा। अदालत व कचहरी, सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य पूर्ण होने से शांति मिलेगी।  बेहद खुश रहेंगे। चोट व रोग से बचाव करें। लेन-देन करने में शीघ्रता न करें। यात्रा पर जाएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। युवाओं को लाभ होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आपके रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।  कुसंगति से नुकसान होने की आशंका है। गाड़ी व मशीनरी के उपयोग के दौरान सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। परिवार को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।आमदनी ठीक रहेगी।जल्दबाजी में फैसले न करें। जीवनसाथी का साथ घूमने जाएंगे। आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

साझेदारों से सतर्क रहें। कीमती सामानों को संभाल कर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कैरियर से जुड़े कार्य पूरे होंगे। कारोबार ठीक चलेगा। किसी प्रभावशाली  व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के अवसर कई बार मिलेंगे।  थकान व कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुसंगति को त्यागें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति सामान रहेगी। किसी की मदद करेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अनजान लोगों की वजह से कुछ नुकसान हो सकता है। ऋण की रकम चुका पाएंगे। खानपान में लापरवाही न करें। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। कीमती सामान को सुरक्षित रखें। कुछ जरूरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली की कोशिश में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। बुजुर्गों का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको कामयाबी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। भौतिक सुख के संसाधन जुटेंगे।  संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कोई निवेश बड़ा लाभ दे सकता है।कैरियर को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा।सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें। किसी कार्य को शुरू करने को लेकर जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों के यहां जाएंगे। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। खुश रहेंगे। धन लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य, 11 से 22 अगस्त तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद

Spaka News बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में […]

You May Like