हिमाचल :19 अप्रैल से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, पढ़े पूरी खबर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश स्थित हमीरपुर जिले के तहत आते जाहू बाजार में राम मंदिर के पीछे बने कुएं से एक लापता चल रहे शख्स का शव बरामद किया गया है। 

मृतक के पिता और पत्नी ने उसकी पहचान की है। उन्होंने बताया कि मृत मिला शख्स बीते 19 अप्रैल से ही लापता चल रहा था और परिवार वाले उसे खोजने में जुटे हुए थे। 

इस बीच उक्त शख्स शख्स का शव बरामद किया गया है, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया है। मृतक की पहचान दीना नाथ (39 वर्षीय) पुत्र बेसरी राम निवासी गांव कोट (बल्ली) तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

वहीं, शव की बरामदगी उस वक्त हो सकी जब कुएं वाले खेत का मालिक कई दिनों मौके पर पहुंचा। यहां जब उसने कुएं में झांका तो उसे पानी में शव तैरता हुआ नजर आया। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने फ़ौरन ही इस बारे में पुलिस को सूचित किया। 

शव मिलने का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने शव बरामद होने की पुष्टि की है। 


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में प्रदेश मीडिया केन्द्र का लोकार्पण किया

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में प्रदेश मीडिया केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों के साथ नियमित संवाद को एक प्रभावी मंच प्रदान करने के लिए यह मीडिया केन्द्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सेन्टर का निर्माण 16.5 […]

You May Like