4 वर्ष के बच्चे ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज करवाया नाम

Spaka News

धर्मशाला के 4 वर्षीय आदविक ठाकुर ने महामृत्युंजय मंत्र जाप में केरल की लड़की ने रिकाॅर्ड तोड़कर एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। केरल की लड़की ने एक मिनट में 13 बार महामृत्युंजय मंत्र जाप का रिकाॅर्ड बनाया था, जिसे आदविक ठाकुर ने 1 मिनट में 14 बार मंत्र जाप करके इस रिकाॅर्ड को अपने नाम किया है। आदविक ने मात्र 4 साल की उम्र में 3 दिन के अभ्यास में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। आदविक के पिता विकास ठाकुर विद्युत बोर्ड धर्मशाला में बतौर एक्सियन कार्यरत हैं, वहीं माता वसुधा ठाकुर डाॅक्टर हैं। 

आदविक यूकेजी में पढ़ते हैं तथा उन्हें महामृत्युंजय मंत्र मां ने सिखाया है। उन्हें टेलैंट दिखाने का शौक है और बड़ा होकर वह डाॅक्टर या आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। आदविक के पिता इंजीनियर विकास ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा बेटे से मंत्र जाप करवाया जाता था, ऑनलाइन सर्च करने पर उन्हें एशिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स का पता चला, जिस पर आवेदन करके जो औपचारिकताएं बताई गईं थीं, उन्हें पूरा किया गया। वर्तमान में आदविक हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र का भी जाप करता है।


Spaka News