HRTC की चलती बस की डीजल टंकी नीचे गिरी, बड़ी लापरवाही आई सामने …………………

Spaka News

बिलासपुर: ताजा मामला बिलासपुर जिला अंतर्गत स्वारघाट के निकट धारकांशी का है। जहां हरिद्वार जा रही निगम की चलती बस का डीजल टैंक सड़क पर गिर गया। 

टैंक गिरने के बाद चारों तरफ डीजल ही डीजल बहने लगा। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, कुछ ही मिनटों में सभी यात्री नीचे उतर गए जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ। 

वहीं, गिरी हुई डीजल टैंक से सड़क पर डीजल का फोटो वीडियो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग एचआरटीसी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।


Spaka News