हिमाचल : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अधिकारी 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केंद्रीय प्रयोगशाला परवाणू के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी तेज बहादुर सिंह को विजिलेंस ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ अधिकारी ने ऊना के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से अस्पताल में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के लिए सहमति पत्र जारी करने के लिए 35 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 1 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 1 April 2022 : जानिए शुक्रवार को कैसा रहेगा जातकों का राशिफल..

Spaka Newsआपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है। यह राशिफल नाम राशि के […]

You May Like