हिमाचल की बेटी तान्या ने पहना मिस इंडिया नॉर्थ जोन का ताज ………………………………………..

Spaka News

मनाली की तान्या ने चंडीगढ़ के मोहाली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस इंडिया नॉर्थ जोन का ताज अपने नाम किया है। 20 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पाने पर तान्या को 1 लाख रुपए नकद ईनाम मिला है। इतना ही नहीं, उन्हें 6 फुट हाइट की ट्रॉफी भी प्रदान की गई। तान्या ने कहा कि गोल्डन आर्ट्स प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को जीतने वालों को फिल्मों के अलावा मॉडलिंग के क्षेत्र में भी मुकाम हासिल करने का मौका मिलता रहा है।

तान्या का कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। 2019 में शुरूआत के समय उनका वजन 70 किलोग्राम था, जिसे एक्सरसाइज और योगा से 12 किलोग्राम कम किया। इसके अलावा अपने व्यक्तित्व को निखारने के अलावा अपनी पढ़ाई पर भी फोकस रखा। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी मां को दिया तथा कहा कि मां ने हमेशा ही उनकी हौसला अफजाई की है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा गानों के शूट में भाग लेने के ऑफर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कई नामचीन प्रोडक्शन हाऊस ने भी उनसे संपर्क किया है।


Spaka News