हिमाचल : नई नवेली दुल्हन पहुंची थाने की थी लव मैरिज ……………………………………………..

Spaka News

ऊना: सदर थाना ऊना के तहत सासन की एक नवविवाहिता शादी के 19 दिन बाद ही पुलिस के पास इंसाफ की गुहार लगाई है। नवविवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे मायके जाने से रोकते है और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि 5 मार्च को अपनी मर्जी से ऊना कोर्ट में सासन के पंकज मली से शादी की थी।

शादी के बाद से अपने घर मायके जाना चाहती थी। बुधवार को मायके जाने लगी, तो पति व सास ने गेट के बाहर उसे रोका और मारपीट की। नवविवाहिता का आरोप है कि इससे पहले भी उससे मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकियां भी देते थे। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने नवविवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अगामी कार्रवाई में अमल में लाई जा रही है।


Spaka News