हिमाचल: लापता महिला का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई ………………….

Spaka News

बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत एसीसी माइनिंग एरिया में महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। महिला के लापता होने की शिकायत परिजनों ने 13 मार्च को दर्ज करवाई थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस जांच कर रही है।

सावित्री (49) निवासी गांव धौणकोठी 13 मार्च को लापता हो गई थी। उसके बेटे सुभाष चंद ने बताया कि मंगलवार सुबह औहर एसीसी माइनिंग एरिया की तरफ गए तो पेड़ पर माता का शव फंदे से लटका हुआ था। सुभाष चंद के अनुसार लापता होने से पहले मां के साथ कुछ लोगों ने झगड़ा किया था। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या (Murder) की आशंका जताई डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।


Spaka News