हिमाचल : लड़की से दुष्‍कर्म का आरोपित हिमाचल पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

Spaka News

लड़की के फोटो और वीडियो कर रहा था वायरल

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने लड़की संग दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से की गई है। मामला कांगड़ा जिले के तहत आते उपमंडल देहरा के तहत आते एक गांव का है। 

आरोपित युवक ने पहले तो लड़की संग दुराचार किया इसके उपरांत उसके फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। इस संबंध में पीड़िता ने देहरा पुलिस थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। 

मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी थी। बताया जा रहा है कि आरोपित बीते पहली जनवरी से फरार चल रहा था।

इस बीच बीते वीरवार को आरोपित को पकड़ने के लिए विषेश टीम का गठन किया। वहीं, अब आरोपित को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के समीप रहीमपुर से पकड़ लिया गया है। जहां से आरोपित को देहरा लाया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि यह युवक उक्त लड़की के कुछ फोटो और वीडियो भी वायरल कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपित को उत्‍तर प्रदेश से पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है।

 


Spaka News