दर्दनाक सड़क हादसा : जीप की चपेट में आए दो भाई, एक की चली गई जान- दूसरा गंभीर ……..

Spaka News

कांगड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-154 के अंतर्गत दरंग के पास एक जीप और बाइक की टक्कर में दो भाई हादसे का शिकार हो गए। 

इस हादसे में एक भाई की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का इलाज जारी है। वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

बताया गया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक पर सवार होकर दोनों भाई पालमपुर से नगरोटा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच नगरोटा से धीरा की तरफ आ रहे जीप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, टक्कर के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। 

वहीं, हादसे में घायल हुए दोनों भाइयों को इलाज के लिए फ़ौरन ही टांडा ले जाया गया। जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का गंभीरावस्था में इलाज जारी है। वहीं, इस संबंध में जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी भवारना संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *