20 साल की प्रवासी युवती को बनाया हवस का शिकार, आरोपी फरार ………………………….

Spaka News

मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और यहां मजदूरी करती है.

पीड़िता ने बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना में शिकायत दी है. बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना सुंदरनगर ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

आरोप रामनिवास, पुत्र विजय सिंह, उत्तर प्रदेश निवासी पर लगा है. मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है. पीड़िता का मेडिकल लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है. मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *