दर्दनाक सड़क हादसाः शादी समारोह से लौट रहे 2 युवकों की मौत ………………………………………..

Spaka News

चंबा में हुए एक सड़क हादसे में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की जान चली गई। ये हादसा भरमौर मार्ग पर ददवां नामक स्थान पर हुआ है। हादसे का पता चलते ही पुलिस( Police) मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार मलकौता गांव के अनिल कुमार (काका) पुत्र मेघा राम व आशीष कुमार (शिशु) पुत्र अमर जीत भरमौर से पिकअप (एचपी 46-1843) में सवार हो कर लाहल में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ददवां से चंद मीटर आगे लाहल की ओर ‘रिख की झूर’ हनुमान मंदिर के पास से पिकअप सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और करीब 1 किलोमीटर थला की ओर जाने वाली सड़क पर जा पहुंचा। इसी बीच विवाह में शामिल होने जा रहे अन्य कुछ युवकों ने सड़क पर गिरे वाहन को देख तो अन्य लोगों व पुलिस को हादसे के बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया और युवकों ने शवों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाने कर दिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *