Breaking News : एनआईए की बड़ी कारवाई, लश्कर से लिंक के आरोप में हिमाचल कैडर के आईपीएस अरविंद दिग्विजय नेगी गिरफ्तार

Spaka News

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से कनेक्शन के आरोप में शिमला के एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधिकारी पर खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप है। एसपी के अलावा एनआईए ने 5 अन्य लोगों को भी इस केस में गिरफ्तार किया है।

एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2011 बैच में पदोन्नत नेगी को पिछले साल छह नवंबर को NIA द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।

अरविंद दिग्विजय नेगी की गिरफ्तारी से प्रदेश पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अरविंद दिग्विजय नेगी हाल ही में एनआईए से हिमाचल लौटे थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अरविंद दिग्विजय नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में हाल में कमांडेंट नियुक्त किया था।

जहरीली शराब मामले में बनी एसआईटी का भी मेंबर बनाया था। हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं। नवंबर 2021 में उनके किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे।  


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *