हिमाचल : सेल्फी के दौरान डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत …………………………………………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में एक 15 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के समीप पड़ते टोका साहिब का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा किशोर द्वारा नदी किनारे सेल्फी लेने के चलते पेश आया है। 

मृतक किशोर की पहचान वंश सैनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी कटासन शहजादपुर,अंबाला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वंश अपने स्कूल के दोस्तों संग टोका साहिब आया हुआ था। इस दौरान रूण नदी के किनारे गहरे पानी में जब युवक सेल्फी ले रहा था तो उसका पत्थर पर से पांव फिसला और देखते ही देखते वह नदी के गहरे पानी में जा समाया।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया। परंतु नाबालिक लड़को को बचाया नहीं जा सका। पुलिस द्वारा मृतक किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि कालाअंब थाना के एसएसओ योगेंद्र सिंह ने की है।


Spaka News

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *