हिमाचल से एक और दुखद खबर: पेड़ के नीचे दबने से मां व 3 वर्षीय बच्चे की मौत ………………………..

Spaka News

शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर किरी के जंगल में जंदर नामक स्थान पर सूखे चीड़ का पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से कांगड़ा की रहने वाली महिला मजदूर व उसके तीन साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि जंगल में ठेकेदार के मजदूर पेड़ कटाई कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में तेज हवा चलने से एक सूखा पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मजदूर महिला व बच्चा बैठ कर खाना खा रहे थे। मृतकों की पहचान रीता देवी पत्नी राजेश कुमार गांव दियोठ डाकघर व तहसील बरोट जिला कांगड़ा, और जितेश (3) पुत्र राजेश के रूप में हुई है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया है, जहां पर दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। इस जंगल में ठेकेदार द्वारा दिसंबर 2021 से पेड़ों को काटने व स्लीपरों को बनाने का काम चल रहा था। इस काम में 10-15 लोग ठेकेदार के पास काम कर रहे हैं और सभी मजदूर जिला कांगड़ा के बरोट के रहने वाले हैं। डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि चौपाल में एक मामला आया है। जहां एक पेड़ गिरने से एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *