हिमाचल: रेत की खान से गिरी चट्टान ने तबाह किया घर, दो मंजिला मकान के तोड़े लेंटर ………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ। हालांकि, इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन घटनास्थल का यह मंजर जिसने-जिसने देखा वह खौफ खा बैठा। यह चौंकाने वाली घटना रेत की खान के पास लवी घाट में हुई, जब पहाड़ से टूटकर कई टन वजनी चट्टान लुढ़कते हुए एक मकान की छत पर गिरी। गनीमत इतनी रही कि क्षतिग्रस्त कमरे में कोई नहीं था, अन्यथा परिवार के सदस्यों की मौत तय थी या ताउम्र विकलांग हो जाते।

पत्थर इतनी स्पीड से गिरी कि उसने दो छतों को तोड़ते हुए आखिरी वाली छत में अटक गया। घर की छतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं और पूरे घर में तबाही का मंजर है। बताया गया कि यह इतना बड़ा पत्थर था कि यह तीन मंजिला मकान के दो आरसीसी लैंटर तोड़ दिए। अभी भी यह बड़ा पत्थर लैंटर में लटका पड़ा है। अगर यह वहां से नीचे गिरता है तो यह तीसरे लैंटल को भी तोड़ सकता है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। तय मापदंडों को पूरा करने के बाद ही इन्हे चलने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में पूरा गांव खान की चपेट में आ सकता है।
पीड़ित परिवार के सदस्यों  बताया कि आधी रात को हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि घर को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की है, ताकि वह सुरक्षित रह सके।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *