हिमाचल में चिट्टे और चरस के साथ 6 गिरफ्तार

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में चरस और चिट्टे की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की कठोर कार्रवाई के बावजूद तस्करों के इरादे कमजोर नहीं पर रहे हैं। आज प्रदेश में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिमला, हमीरपुर और ऊना जिला में चिट्टे और चरस के साथ पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। करीब 75.99 ग्राम चिट्टा और 221 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों में तीन दिल्ली के युवक, दो मंडी के और एक ऊना जिले के निवासी हैं।
बता दें कि खवारा चौकी शोघी शिमला में नाकाबंदी लगाई हुई थी। पुलिस टीम ने एक हरियाणा नंबर की गाड़ी को जांच के लिए रोका। कार में तरुण दबास पुत्र राकेश दबास निवासी लाडपुर दिल्ली, अंकित पुत्र धर्मवीर निवासी लाडपुर दिल्ली और अमन दबास पुत्र मनोहर निवासी लाडपुर दिल्ली सवार थे। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *