ममता फिर शर्मसार: नवजात को कड़ाके की ठंड में मंदिर में छोड़ा,पढ़े पूरी खबर ………………………

Spaka News

एक नन्ही नवजात बच्ची को उसके स्वजनों द्वारा कड़ाके की ठंड में मंदिर में छोड़े जाने की खबर सामने आई है। बतौर रिपोर्ट्स, कोई अज्ञात व्यक्ति भारी बर्फबारी के बीच एक नवजात बच्ची को छोड़ गया। ठंड के कारण नवजात की मौत हो गई है और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

कांगड़ा जिले स्थित जयसिंहपुर उपमंडत के तहत पड़ते कंगेहन के हनुमान मंदिर के पास का है। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर की ओर से जा रहे थे तो उन्होंने मंदिर के प्रांगण में एक नन्ही बच्ची को कंबल में लिपटे हुए देखा। इस पर उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को घटना के बारे में सूचित किया। जिन्होंने आलमपुर पुलिस थाने में इसकी जानकारी दी। 

वहीं, घटना की सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है की नन्ही बच्ची को किसने मंदिर के पास छोड़ा। 


Spaka News