शिमला में बर्फ में फंसी गर्भवती महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल……………………

Spaka News

पहाड़ों पर बर्फ गिरती है तो अपने साथ कई मुश्किलें भी लाती है। बर्फबारी से सबसे पहले यातायात पर असर पड़ता है। ऐसे में आपातकाल में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना कठिन हो जाता है। शिमला में शनिवार रात के बर्फबारी हो रही है, अधिकांश रास्ते में बंद हो गए हैं। ऐसे में एक गर्भवती महिला के लिए शिमला पुलिस फरिश्ता बन कर पहुंची।
शिमला पुलिस ने तारापुर, मशोबरा से एक गर्भवती महिला शिवांगी पत्नी अश्विनी कुमार निवासी अणू ,तहसील ठियोग जिला शिमला के कमला नेहरू अस्पताल , शिमला तक पहुंचाया। शिमला पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी आपात स्थिति के मामले में 01772812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन पर संपर्क कर सकते हैं। जाहिर है शिमला में बर्फबारी के चलते सड़कें अवरुद्ध हैं। हालांकि सड़कों पर से बर्फ को हटाने का काम चला हुआ है लेकिन मौसम खराब होने के कारण कार्य में बादा भी आ रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *