रोहड़ू चिड़गाव के झटवाड़ी में एक मकान जलकर राख…

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के उपमण्डल रोहड़ू में एक मकान में आग लग जाने का मामला सामने आया है, जिसमें एकमकान पूरी तरह जल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:40वजे पुलिस थाना चिरगांव पुलिस व पुलिस चौकी जांगला में सूचना मिली कि त्रिलोक सिंह पुत्र केदर सिंह गांव झटवाडी तहसील चडगांव के रिहायशी मकान में आग लगी है। ।सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मोके पर पहुंचे और आग बुझाना शूरू किया। तेज हवा होने के कारण आग तेजी से फैलती गयी ।

स्थानीय लोगो के सहयोग से आग पर काबू पाया ओर अन्य मकानों में आग फैलने से रोका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अभी आगजनी से कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है


Spaka News