हिमाचल : घरवालों ने लगाई आवाज पर नहीं खोला दरवाजा, अंदर देखा तो कमरे के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की ………………..

Spaka News

उपमंडल की ग्राम पंचायत बोबर में एक 26 वर्षीय युवक राहुल उर्फ काका पुत्र सीता राम ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार काका के घर पर बुधवार को कार्यक्रम था और पूरा दिन कार्यक्रम में काम करने के उपरांत मृतक रोजाना की तरह अपने कमरे में सोने चला गया।
गुरुवार सुबह जब युवक नहीं उठा तो घरवालों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों द्वारा तोडा गया। इस दौरान युवक का शव पंखे से लटका पाया गया, जिसपर इसकी सूचना सलापड़ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सलापड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुंदरनगर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शरू कर दी है।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।मामले की पुष्टि करते हुए मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *