दुकान पर बैठे बच्चे को 40 मीटर तक घसीटते ले गई बोलेरो, दोनों टांगें फ्रैक्चर…

Spaka News

हिमाचल के काँगड़ा जिले में गरली के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कौलापुर स्थित हाल डोगरी नेशनल हाई-वे सड़क पर बोलेरो गाड़ी चालाक द्वारा रोंग साइड जाकर दुकान के बाहर बैठे दस वर्षीय कर्ण पुत्र सुनील कुमार को हिट करते हुए करीब 30 से 40 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दुर्घटना में कर्ण पुत्र सुनील कुमार घायल हो गया तथा उसकी दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गईं जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गहरी चोटें आई हैं। बच्चे को उपचार के लिए पहले नादौन और फिर हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घायल कर्ण का पिता सुनील कुमार वहीं चिकन की दुकान करता है और वह दुकान पर आया था। डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल सिंह ने बताया कि रक्कड़ पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *