हिमाचल : होटल में विजिलेंस की रेड, 11 लाख कैश के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, जाने पूरा मामला ………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर विजिलेंस की टीम का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बता दें कि विजिलेंस की टीम ने एक निजी होटल में दबिश देकर कुछ लोगों के पास से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहत पड़ते गगल का है।

मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने वहां के एक कमरे में ठहरे कुछ लोगों के पास से साढ़े 11 लाख रुपए बरामद किए।

जांच में सामने आया की आरोपितों ने यह रुपए निजी कॉलेज से इंस्पेक्शन के बाद रिश्वत में लिए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल टीम गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *