हिमाचल: पत्नी की हत्या कर होटल में छिपा बैठा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा,जाने पूरी खबर ………….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 पत्‍नी की हत्‍या कर फरार हुआ शख्‍स पुलिस ने चिंतपूर्णी में गिरफ्तार किया है। शनिवार रात को चिंतपूर्णी पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या कर भागे आरोपित को चिंतपूर्णी के एक होटल से दबोच कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस थाना हैव्वोवाल लुधियाना पंजाब की टीम एसआइ भजन सिंह के नेतृत्व में पत्नी की हत्या कर भागे एक आरोपित को पकड़ने चिंतपूर्णी पहुंची थी। पुलिस को सूत्रों से आरोपित के चिंतपूर्णी में छिपे होने की सूचना मिली थी। वही इसके लिए लुधियाना पुलिस ने चिंतपूर्णी थाने से मदद मांगी थी।
इस विनाह पर चिंतपूर्णी थाना के प्रभारी कुलदीप सिंह व मुख्य आरक्षी फिरोज अख्तर अपनी टीम के साथ उनकी मदद के लिए पहुंचे। वही संयुक्त टीम ने चिंतपूर्णी के एक होटल में दबिश दी व आरोपित को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपित विक्रांत सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी हाउस नंबर 5299 गली नंबर 6 मोहल्ला आन्नंद हैव्वोवाल जिला लुधियाना पंजाब को मौके से गिरफ्तार कर लिया। चिंतपूर्णी पुलिस टीम ने आरोपित को पंजाब पुलिस पार्टी के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की। पंजाब पुलिस आरोपित को लेकर वापस लौट गई है। बताया जा रहा है आरोपित वारदात के बाद काफी दिनों से यहां ठहरा हुआ था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ बर्फ का आनंद लिया

Spaka Newsराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ शिमला में इस मौसम की पहली बर्फबारी का आनंद लिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ राजभवन परिसर का दौरा किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव […]

You May Like