आज का राशिफल 9 जनवरी 2022, Aaj Ka Rashifal 9 January 2022: वाणी में कठोरता न लाएं

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान श्री सूर्यदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। रविवार 9 जनवरी 2022 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। 

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

कारोबार को लेकर आप आज बड़े फैसले ले सकते हैं। नए कार्य में कुछ मंदी रहेगी। किसी काम में  आपको नुकसान होगा। गैरजरूरी कार्यों में में आप रकम खर्च करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। सेहत में सुधार आयेगा। मनचाहे व्यंजन का आनन्द उठायेंगे। आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपको बड़ी खुशी मिलेगी। अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। बिना सोचे विचारे फैसले न लें। नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। संभलकर खर्च करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पुराने मित्रों से काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी। अपने परिवार के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुये कार्यों में प्रगति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आपको सावधान रहना होगा। कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। किसी काम में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। लेनदेन से जुड़े कागजात को ध्यान से पढ़ें। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार का विस्तार करने के मौके मिलेंगे। बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। नये काम की योजना बना सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुसंगति को त्यागें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन उल्लास में बीतेगा। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय की मंदी दूर होगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। तनाव  दूर होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आप दूसरों की मदद करेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने धन खर्च कर सकते हैं। कोई आप पर आरोप लगा सकता है। विवादों से दूरी बनाकर रखना ठीक रहेगा। दूसरे के मामलों में दखल न दें। परिजन आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बुरी खबर मिल सकती है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

अपनी योजनाओं का का खुलासा करने में हड़बड़ी न करें। आपको नुकसान हो सकता है। आलोचना का शिकार होंगे। मानसिक उलझन बनी रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। कारोबार से जुड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। तनाव के अवसर आ सकते हैं। खानपान में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। हर बात में निगेटिविटी के बारे में सोचने की प्रवृत्ति को त्यागें। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

सामाजिक कार्यों में खर्च करें। आपकी वजह से किसी मित्र की बड़ी समस्या हल होगी। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। वाणी में कठोरता न लाएं। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। कारोबार में धन लाभ होगा। अपने जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर, शादी करने को बोली तो कहा- जान से मार दूंगा

Spaka Newsशिमला। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराधिक मामलों के बीच ताजा खबर राजधानी शिमला से आई है। जहां पर एक युवती ने पुलिस के पास दी गई शिकायत में एक शख्स पर उसे शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीडिता का कहना है […]

You May Like