हिमाचल : पुलिस ने स्नैचिंग की शिकायत पर दबोचे 3 मोबाइल स्नेचर,पढ़े पूरी खबर………………………

Spaka News

बद्दी पुलिस ने अब मोबाइल स्नेचरों पर नुकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने 3 मोबाइल स्नेचरों को दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल बरामद कर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिवम कुमार पुत्र चंदन सिंह निवासी ओमैक्स बद्दी ने बताया कि शाम के समय वह मोबाइल पर बात करता हुआ चक्का रोड पर दुकान की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर 2 लड़के आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए।

शुक्रवार को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी रविंद्र ठाकुर पुत्र जगत राम निवासी भटौली खुर्द बद्दी, बिलाल अहमद पुत्र समीर निवासी गांव सुगंधि जिला केशनियागंज बिहार व पंकज पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कनोह तहसील बड़सर हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि स्नैचिंग की शिकायत पर पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। स्नैचिंग की वारदातों में शामिल कुल 6 लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। 3 युवक पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो रिमांड पर हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *