हिमाचलः घर से स्कूल के लिए निकली दो स्कूली छात्राओ का पांचवे दिन भी नही लगा कोई सुराग…………

Spaka News

जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में दो स्कूली छात्राओ का पांचवे दिन शुक्रवार सुबह तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं दोनों के परिजनों ने पुलिस थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है, पुलिस दोनों छात्राओ की तब से लगातार तलाश कर रही है। लापता छात्राओ की पहचान 15 वर्षीय विमल पुत्री सत्या देवी व 15 वर्षीय शीतल पुत्री सुरेश कुमार के रूप में हुई है।

बता दें कि विमल और शीतल दोनों काफी अच्छी दोस्त है। यह दोनों एक ही साथ घर से स्कूल और स्कूल से घर आया जाया करती थी और दोनों ही 9वी कक्षा की छात्राएं हैं। यह दोनों 13 दिसंबर को सुबह स्कूल के लिए घर से रवाना हुई थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस चौकी रोनहाट में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। वही दोनों लड़कियों की मां ने रो-रोकर बुरे हाल किए हुए हैं। वह एक ही बात कह रही है कि मेरी बेटियों को मेरे पास ले आओ।
इनके इस तरह अचानक गायब होने से जहां अभिभावक घबराए हुए हैं तो वहीं क्षेत्र में लोग भी सहमे हुए हैं। उधर डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर दोनों लापता छात्राओ की तलाश लगातार जारी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *