हिमाचल: कार सवार दो नाबालिग से 864 ग्राम चरस बरामद, पढ़े पूरी खबर…………….

Spaka News

बिलासपुर : पुलिस थाना सदर के तहत नौणी में 864 ग्राम चरस के साथ दो नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने नौणी में नाकाबंदी के दौरान स्वारघाट की ओर जा रही एक कार को रुकवाया।

कार में दो नाबालिग युवक सवार थे जो पुलिस टीम को सामने पाकर घबरा गए। पुलिस ने जब शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो 864 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों नाबालिग युवकों को हिरासत में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *