बारात में शामिल कार दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे के नाना का निधन, पिता-चाचा और मामा चोटिल………

Spaka News

मंडीः हिमाचल प्रदेश में बारात से घर लौटते वक्त एक कार के खाई में गिरने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मामला प्रदेश के जिला मंडी मुख्यालय के साथ लगते तहसील कोटली की लागधार पंचायत का है।  मरने वाला दूल्हे का नाना बताया जा रहा है। जबकि पिता, चाचा और मामा घायल हुए हैं। बारात बल्ह से कुम्हारड़ा गई थी। रविवार सुबह विदाई के बाद जब बारात लौट रही थी तो लागधार में कार खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला सभी को 108 एंबुलेंस से कोटली अस्पताल ले जाया गया, जहां दूल्हे के नाना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सभी घायलों को  क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में केस दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *