CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: हिमाचल के लांस नायक भी शहीद, विपिन रावत के PSO थे विवेक कुमार…………

Spaka News

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हैलीकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफैंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत मौत के आगोश में समाए 13 लोगों में हिमाचल का एक जवान भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल जयसिंहपुर के तहत गांव ठेहड़ु-कोसरी से संबंध रखने वाले लांस नायक विवेक कुमार भी शहीद हुए हैं। विवेक कुमार सीडीएस जनरल बिपिन रावत के पीएसओ थे। उपमंडल जयसिंहपुर की अप्पर ठेहड़ु पंचायत निवासी विवेक कुमार के शहीद होने की खबर सुनकर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

2 वर्ष पहले हुई थी शादी, 6 माह का है बच्चा

30 वर्षीय विवेक कुमार अभी हाल ही में छुटी काट कर गए थे। 2 वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी और अभी उनका 6 माह का एक बच्चा है। विवेक कुमार 12 जैक राइफल में भर्ती होने के पश्चात पैरा कमांडों की कठिन ट्रेनिंग पास कर पैरा 1 रैजीमैंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। विवेक का बचपन से ही फौज में भर्ती होकर देश सेवा करने का उद्देश्य था। विवेक बहुत ही मिलनसार वायक्तित्व के थे। बताया जा रहा है कि उनके माता पिता दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *