फिर टला बड़ा हादसा- पैरापिट तोड़ कर खाई में लुढ़कने से बाल-बाल बचा ट्रक……………….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह फिर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दे कि पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर पैरापिट तोड़कर खाई की ओर लुढ़कने ही वाला था कि अचानक वह बीच में फंस गया। इसके बाद ट्रक में सवार चालक कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर आया।

गौरतलब हो कि इस हिस्से में काफी कुछ समय से हादसों का ग्राफ बड़ा है। यहां कुछ समय पहले एक एचआरटीसी बस भी अनियंत्रित होकर बीच खाई में लटक गई थी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह जितने भी हादसे अब तक हुए हैं उसमें कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, यही सबसे बड़ी बात है। उधर ट्रक चालक बिल्कुल सुरक्षित है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *