नशा निवारण केंद्र के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर 5 रोगी फरार, तलाश जारी …………

Spaka News

हिमाचल के ऊना जिला में पांच रोगी नशा निवारण केंद्र से फरार हो गए हैं। यह रोगी जिला मुख्यालय के साथ लगते बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र से बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हुए हैं। फरार हुए युवकों में तीन पंजाब, एक ऊना व एक जिला कांगड़ा से संबंध रखता है। सूचना मिलने के बाद मैहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और भागे रोगियों के परिजनों व संबंधित थानों को सूचित किया।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब तीन बजे बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र के अंदर बने बाथरूम में लगी ग्रिल को तोड़कर पांच रोगी फरार हो गए। केंद्र से भागने वालों में संजीव सिंह पुत्र जुगल सिंह नवा शहर पंजाब, रघुवेंद्र सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी नूरपुर बेदी पंजाब, अजय पुत्र ओंकार सिंह निवासी मुकेरियां पंजाब, अमन कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी सोहारी टकोली ऊना और गुरमीत सिंह पुत्र बंता सिंह रक्कड़ कांगड़ा शामिल हैं। मामले की सूचना मैहतपुर पुलिस को दी गई। मैहतपुर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और भागे रोगियों के परिजनों और संबंधित थानों को दी। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये जानकारी जुटा रही है कि ऐसे क्या कारण रहे जो रोगियों को केंद्र छोड़कर भागना पड़ा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *