नशा निवारण केंद्र के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर 5 रोगी फरार, तलाश जारी …………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल के ऊना जिला में पांच रोगी नशा निवारण केंद्र से फरार हो गए हैं। यह रोगी जिला मुख्यालय के साथ लगते बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र से बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हुए हैं। फरार हुए युवकों में तीन पंजाब, एक ऊना व एक जिला कांगड़ा से संबंध रखता है। सूचना मिलने के बाद मैहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और भागे रोगियों के परिजनों व संबंधित थानों को सूचित किया।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब तीन बजे बहड़ाला स्थित नशा निवारण केंद्र के अंदर बने बाथरूम में लगी ग्रिल को तोड़कर पांच रोगी फरार हो गए। केंद्र से भागने वालों में संजीव सिंह पुत्र जुगल सिंह नवा शहर पंजाब, रघुवेंद्र सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी नूरपुर बेदी पंजाब, अजय पुत्र ओंकार सिंह निवासी मुकेरियां पंजाब, अमन कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी सोहारी टकोली ऊना और गुरमीत सिंह पुत्र बंता सिंह रक्कड़ कांगड़ा शामिल हैं। मामले की सूचना मैहतपुर पुलिस को दी गई। मैहतपुर पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया और भागे रोगियों के परिजनों और संबंधित थानों को दी। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये जानकारी जुटा रही है कि ऐसे क्या कारण रहे जो रोगियों को केंद्र छोड़कर भागना पड़ा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 5 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 5 December 2021: इन राशि वालों को खर्चे बढ़ेंगे, ये रहें अलर्ट

Spaka Newsआइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज भगवान सूर्यदेव की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना […]

You May Like