हिमाचल: स्कूली छात्रा के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया,जंगल में घायल अवस्था में मिली ,जाने पूरी खबर

Spaka News

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक स्कूली छात्रा के आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है इस छात्रा ने पहले अपनी कलाई काटने का प्रयास किया और फिर जंगल में जाकर छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस छात्रा को आईजीएमसी लाई जहां उसका उपचार चल रहा है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है लोगों ने शिमला की 13 साल की एक छात्रा को मल्याणा के जंगल में बेसुध पड़े हुए देखा । इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को गंभीर हालत में आई जीएमसी लाई। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। छात्रा के सिर और बाजू में चोट आयी है। आईजीएमसी के सीएमओ डॉ. प्रवीण एस भाटिया बताया कि देर रात एक लड़की को उनके पास पुलिस गम्भीर हालत में लाई थी। देख कर लग रहा है कि छात्रा ने कलाई काटने का प्रयास है और इसने छलांग लगाई है। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *