दो बच्चों के बाप ने घर की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Spaka News

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दो बच्चों के पिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।  कमरऊ उपतहसील के शिल्ला गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार काे शिल्ला गांव में शुप्पा राम के घर की पिछली तरफ रेलिंग से एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर में कोई भी संदिग्ध घाव या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अनिल पुत्र धर्म सिंह निवासी शिल्ला तहसील कमरऊ के रूप में की गई है।  पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या सुसाइट नोट मौके से बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस जांच के अनुसार अनिल की पत्नी सुशीला पिछले 10-12 दिनों से अपने 2 बच्चों सहित मायके बोकाला गई हुई थी जबकि अनिल अपने घर में ही मौजूद था। वीरवार को अनिल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक अनिल के परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर नेे बताया कि व्यक्ति शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *