आज का राशिफल 16नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 16 November 2021 : छल कपट करने वालों से सावधान रहें इस राशि के जातक, इनकी दिक्कतें दूर होंगी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्रीराम दूत हनुमान जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। मंगलवार 16 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी कर रहे जातको को आज कार्यालय में अपने विरोधियों से अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी खुश नजर आएंगे। यदि आज आप अपने धन को निवेश करने का सोच रहे हैं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आपके सहयोग से किसी मित्र के काम पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपको जोखिम लेने से बचना होगा। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बोलचाल के दौरान संयमित रहें।

 

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी काम में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। आपका मन शांत रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में मन लगेगा। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। घूमने जा सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपका आज किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। शांत रहने का प्रयास करें। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं काे काफी परिश्रम करना होगा। गोपनीय चर्चा करने से बचें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

व्यवसायियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। बड़ी दिक्कत आज दूर होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। शारीरिक दर्द से चिंतित हो सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्य ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

धन लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

छल कपट करने वालों से सावधान रहें। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टैक्सी ड्राइवर की हत्या की मिस्ट्री का पर्दाफाश,पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर...........

Spaka NewsSolan Taxi Driver Murder Case: दिल्ली का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर सवारी लेकर शिमला के लिए निकला था. लेकिन रास्ते में ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपी का पता नहीं लगा पाई है. हालांकि, पुलिस का दावा है कि […]

You May Like