हिमाचल: नकली पुलिस बन दो लाख लूटने वाला आरोपी पंजाब से धरा……………

Spaka News

हिमाचल के ऊना जिला में नकली पुलिस कर्मी बनकर दो लाख की लूट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है। आरोपित की पहचान 49 वर्षीय गुरलाल सिंह निवासी हाउसिंग कालोनी, रंजीत एवन्यू, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि हिमाचल में कहीं ओर किसी को अपना शिकार तो नहीं बनाया।
जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर को वीनेवाल पंजाब के अशोक कुमार पुत्र सुरेंद्र जीत से कैंटीन का सामान देने के लिए दो लाख रुपये लेकर ऊना बुलाया। पीड़ित दो लाख रुपये ऊना के एक पंप के आगे पहुंचा और एक स्विफट गाड़ी वाले के साथ झलेड़ा में सामान देखने के लिए गया। लालसिंगी पुल के पास एक इनोवा गाड़ी में सवार पंजाब पुलिस की वर्दी में सवार लाेग उसे इनोवा गाड़ी में बैठाकर मुबारिकपुर चौक तक ले गए। यहां पर पीड़ित को धक्का देकर नीचे गिराकर उससे दो लाख रुपये के बैग को छीनकर फरार हो गए। इसके बाद सिटी पुलिस चौकी में पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
अशोक ने शिकायत में बताया कि व्यक्ति ने अपनी बातों में उलझता हुआ मुबारकपुर चौक ले गया, जहां गाड़ी से धक्का देते हुए नीचे गिरा दिया और पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए, जिसमें करीब दो लाख रुपये थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और 15 दिन बाद आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मामले में पंजाब पुलिस के जवान को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।  


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *