सीमेंट से लोडेड इस ट्रक के खाई में गिरने से चालक समेत 2 घायल

Spaka News

रविवार दोपहर करीब 11 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट से आधा किलोमीटर दूर काली माता मंदिर के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे जा गिरा। ट्रक बिलासपुर से कीरतपुर की तरफ जा रहा था।  ट्रक चालक की पहचान चालक विद्या सागर निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं, जबकि लिफ्ट लेने वाले दूसरे ट्रक चालक की पहचान राकेश कुमार निवासी रजवाहण तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *