दर्दनाक हादसा : अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से चालक की मौत…………

Spaka News

सरकारघाट उपमंडल के नबाही में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नबाही पंचायत के मतेहड़ी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को 65 वर्षीय सेवानिवृत्त कला अध्यापक मेहरचंद पुत्र कृष्ण चन्द अपने खेतों की बिजाई करने शाम के तीन बजे के करीब अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। 
मेहरचंद ने ट्रैक्टर पर गन्दम का बीज और देसी खाद की बोरियां भी लादी थी। जैसे ही वह मतेहड़ी में गोपालपुर- जुकैंन- मतेहड़ी सड़क पर पहुचा तो सड़क पर कुछ आवारा पशुओं को बचाते हुए ट्रैक्टर की ट्रॉली मुड़ने के बजाय तेजी से पलट गई और 20 फीट नीचे ढांक से गिर गई। ट्रैक्टर के ढांक में गिरने से मेहरचंद उसके नीचे दब गया। ट्रैक्टर के गिरने की आवाज़ सुनकर आसपास के घरों से लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहंचे। ग्रामीणों ने जब ट्रैक्टर को सीधा किया तो नीचे लहूलुहान अवस्था में मेहरचंद को बेसुध पड़ा हुआ देखा। जब उन्होंने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, पुलिस से मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैै। 
मृतक अपनेे पीछे धर्मपत्पनी, बेटी और बेटा छोड़ गया है। बेटे की 10 दिन बाद शादी है। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज शांडिल्य ने घटना की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया है। आगामी कार्यवाही नियमों के अनुसार जारी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *