Aryan khan bail case updates : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज मिलेगी बेल ?

Spaka News

जेल में ही रहेगा आर्यन खान, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर होगी जमानत याचिका

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल पर फैसला आज मुंबई सेशंस कोर्ट मे होगा. आर्यन की जमानत याचिका पर आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. पिछली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. शाहरुख खान के बेटे आर्यन के अलावा अरबाज़ और मुनमुन की ज़मानत पर भी फैसला होना है. आज कोर्ट 3 में से एक विकल्प चुन सकता है. आर्यन को बेल मिल सकती है या फिर फैसला तैयार ना होने की स्थिति में सुनवाई की नई तारीख मिल सकती है. अगर ऐसा हुआ तो आर्यन जेल में ही रहेंगे. आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने की स्थिति में उनके वकील बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख सकते हैं.

Case Detail:

ARYAN KHAN Bail : NCB का आरोप है कि गोवा जा रहे क्रूज शिप में जो ड्रग्स पार्टी आयोजित की गई थी, उसमें आर्यन खान भी थे. हालांकि बचाव पक्ष का कहना है कि आर्यन के पास से कोई भी ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है. न ही उसने इसका सेवन किया है.


Spaka News