पहली तारीख को दिया जायेगा वेतन HRTC के हजारों कर्मचारियों को, ओवरटाइम की राशि…

Spaka News

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों को अब हर महीने की 1 तारीख को समय से वेतन दिया जाएगा। इतना ही नहीं 22 अक्टूबर को ओवरटाइम की राशि का भुगतान भी कर दिया जाएगा। इस फैसले से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि 12,000 कर्मचारियों को पिछले 35 महीने से ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया ना ही इन कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल पाता था।

जिसके चलते इन्होंने 18 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। लेकिन 17 अक्टूबर को कर्मचारियों के साथ बैठक की गई, जिसमें उन्होंने अपनी हड़ताल वापस ले ली। उसके बाद कल डेढ़ घंटे तक हुई बैठक में कई फैसले लिए गए। इस फैसले से निगम के करीब 12000 कर्मचारियों को राहत मिली है।


Spaka News