Himachal: चम्बा में निजी बस अनियंत्रित हो कर 100 मीटर नीचे लुढ़क गई, हादसे शिकार करीब 20 लोग घायल

Spaka News

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक निजी हादसे बस की शिकार हो गई. हादसा आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पेश आया है. हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की सुचना है.

जानकारी के अनुसार चंबा के करियाँ में धरवाला से चम्बा की और जा रही एक निज़ी बस हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ. बस सड़क से लुढ़क कर नीचे घरों तक पहुंच गई थी।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है. हादसे के वक़्त बस में कुल 40 लोग बस में सवार थे, जिनमें से 20 लोगों के घायल होने की सुचना है. हादसे की सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य शुरू किया.


Spaka News