हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग: 09वीं से 12वीं की अगले सप्ताह से कक्षाएं नियमित लगाने की तैयारी

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह से नवीं से 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं रोजाना लग सकती हैं

शिक्षा विभाग ने 11 अक्तूबर से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार की मंजूरी लेने के लिए भेजा जाएगा। उधर, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर दशहरे के बाद फैसला होगा। सरकारी स्कूलों में आठ अक्तूबर तक पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं होनी हैं। 09 और 10 अक्तूबर को सरकारी अवकाश है। इसके बाद 15 अक्तूबर को दशहरा है। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि सरकार पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दशहरे से पहले स्कूलों में बुलाए। उधर, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पंचायतीराज चुनाव के चलते स्थगित हुई परीक्षाओं का आयोजन 11 अक्तूबर से होगा। अब इन क्षेत्रों में परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी हो गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *