16 साल की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था युवक,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spaka News

अम्ब के तहत एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर भगाने की आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक गगरेट क्षेत्र के अम्बोटा गांव का रहने वाला है। इससे पहले आरोपित नाबलिगा को लेकर यहां से कहीं भागने में सफल हो पाता पुलिस ने आरोपित सहित नाबालिग युवती को भी गांव के साथ लगते जंगल में तलाशी अभियान चलाकर दबोच लिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म भी किया है।

उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि पुलिस ने युवती की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित और नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को खाना खाने के बाद युवती बर्तन साफ कर रही थी और उसकी मां कमरे में आराम कर रही थी, इसी दौरान उसे नींद आ गई और इसका फायदा उठाकर आरोपित युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और गांव के साथ लगते जंगल में एक नाले में जाकर छिप गया।

बताया जा रहा है कि आरोपित मामला थोड़ा शांत होने के बाद वहां से कहीं भागने की फिराक में था। लेकिन थोड़ी देर बाद मां ने बेटी को घर में न पाकर उसकी तलाश शुरू की और आरोपित युवक पर शक के आधार पर इसकी सूचना अम्ब पुलिस को दी। इसी दौरान गांव वाले ही हरकत में आ गए। रात करीब साढ़े 12 बजे तक तलाशी अभियान के दौरान लोगों ने पुलिस की मदद से आरोपित युवक को लड़की के साथ जंगल में दबोच लिया। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया पुलिस ने आरोपित युवक को नाबालिग लड़की को भागने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *